भीमताल सड़क हादसा अपडेट: 24 यात्रियों का रेस्क्यू, 3 की मौत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी की ओर आ रही एक रोडवेज बस बुधवार को भीमताल के आमडाली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। यह भयावह हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे हुआ, जिसकी सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस और राहत दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बचाव अभियान शुरू कर दिया। एसएसपी नैनीताल, प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस, एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय निवासियों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। अब तक 24 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे इलाके में शोक की लहर है।प्रशासन ने घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य अभी भी जारी है, और राहत दल बाकी घायलों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में दहशत और गम का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement