हल्द्वानी : सलड़ी सड़क हादसे में घायलों का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जाना हाल,डाक्टरों को दिए यह निर्देश

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

पिथौरागढ़ से सुबह 5:00 चली बस दोपहर 1:45 पर भीमताल के सलड़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुखद घटना में चार लोगों की मौत और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए घटना की जानकारी प्रशासन तक मिलते ही मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ, दमकल विभाग सहित प्रशासन की टीम रवाना की गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद की।इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हुई है जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम पहले से तैयार थी और घायलों के अस्पताल पहुंचते ही उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। 24 घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका हाल-चाल जानने के लिए जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य और कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत भी अस्पताल में पहुंचे।अहल्द्वानी : सलड़ी सड़क हादसे में घायलों का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जाना हाल,डाक्टरों को दिए यह निर्देशधिकारियों ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर सभी घायलों का उपचार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सड़क हादसे पर दुख भी जताया कमिश्नर दीपक रावत ने बताया ऋषिकेश एम्स के ट्रामा सेंटर से दो एक्सपर्ट डॉक्टर को भी हल्द्वानी भेजा जा रहा है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की अगर जरूरत पड़े तो उन्हें एयर लिफ्ट भी किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement