हल्द्वानी : नेशनल गेम्स से पहले ट्रचिंग ग्राउंड को ग्रीन बेल्ट बनाने में जुटी नगर आयुक्त ऋचा,टीम के साथ किया वृक्षारोपण

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स से पहले शहर को हरा भरा और सुंदर बनाने में मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह अपनी पूरी टीम के साथ लगातार जुटी हुई है, ट्रांचिग ग्राउंड के पूरे क्षेत्र को उन्होंने ग्रीन बेल्ट के रूप में तब्दील करने की पूरी जिम्मेदारी उठाई है आज उनके द्वारा ट्रांचिग ग्राउंड के ढाई सौ मीटर क्षेत्र में वृक्षारोपण किया गया है उन्होंने बताया ट्रांचिग ग्राउंड के पास छोटे पौधे ठीक तरह से नहीं लग पाते है, इसीलिए नर्सरी से उनके द्वारा बड़े पेड़ों को मंगवाया गया है और उनको आज लगाया गया है जो जल्दी हरे भरे हो सके और उनको ग्रीन बेल्ट में तब्दील किया जा सके क्योंकि नेशनल गेम्स में अपने शहर की तस्वीर सुंदर हो इसी उद्देश्य को लेकर नगर निगम की टीम पूरे शहर भर को साफ सुथरा बनाने में जुटी हुई है और लगातार लोगों दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वह शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में नगर निगम का सहयोग दें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement