रामनगर..बाघ ने युवक को बनाया निवाला ,आक्रोशित ग्रामीणों ने बंद किया रामनगर ढेला मार्ग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज के कानिया बीट में कंपाउंड नंबर 10 में तैनात और छुट्टी पर घर आया प्रेम निवासी साँवल्दें घर के पास ही जंगल में लकड़ी लेने गया था इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई | बताया जा रहा है कि जब मौके पर वनकर्मी और ग्रामीण पहुंचे तो बाघ प्रेम के शव को खा रहा था वहीं दो राउंड हवाई फायर करने के बाद बाघ प्रेम को छोड़ जंगल की ओर भाग गया | गौरतलब है की प्रेम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में पिछले कई सालों से कार्यरत था और आज छुट्टी के चलते पर घर पर ही था, शाम को वो घर के पास ही लकड़ी काटने गया था तो उसके साथ ये हादसा हो गया | बता दें इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रामनगर ढीला मुख्य मार्ग पर वन चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है ,ग्रामीणों की मांग है कि बाघ को पड़कर गोली मारी जाए ,उन्होंने कहा कि जब तक बाघ को पकड़ा नही जाएगा वो अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे | वहीं घटना के बाद मृतक प्रेम के घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है ,इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए उच्च अधिकारियों से अनुमति मिल चुकी है | साथ ही उन्होंने बताया कि घटनास्थल के समीप कैमरा ट्रैप लगाने के साथ ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई करने के साथ ही बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम को रवाना किया जा रहा है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement