हल्द्वानी : नेशनल गेम्स से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुंदर बनाने में जुटी नगर आयुक्त ऋचा सिंह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेलों की तैयारी और तेज हो गई हैं बता दे शहर के साफ सफाई अभियान के साथ ही सड़कों के निर्माण के कार्य भी शुरू हो गए हैं। जिसके चलते आज नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में मंगल पड़ाव से नरीमन चौराहे तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वाले और कूड़ा फैलाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई, साथ ही कई दुकानों के चालान भी किए गए। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को साफ सुथरा रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है जिसके लिए शुरुआत में सभी लोगों को शहर को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो अतिक्रमण के खिलाफ सामान जप्त करने की कार्रवाई और कूड़ा फैलाने के खिलाफ चालान के कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement