उत्तराखंड : यहां बंदर ने किया हमला, युवक खाई में गिरा दर्दनाक मौत, घर में कोहराम

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

टिहरी: प्रदेश में गुलदार, बाघ व हाथी के हमलों से परेशान लोग बंदरों का आतंक भी झेल रहे हैं। टिहरी जिले के पुजार गांव में बंदरों से खुद को बचाने के लिए भाग रहे युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। भागते समय पैर फिसलने से वह लगभग 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

टिहरी जिले के प्रतापनगर विकासखंड में कई गांवों में बड़ी संख्या में बंदर हैं, जो अब हमलावर

टिहरी जिले के पुजार गांव की घटना, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक

ग्रामीणों में दहशत का माहौल, वन विभाग से बंदरों को पकड़ने की मांग

यहां रौणद रमोली क्षेत्र के पुजार गांव में रहने वाले कीर्तिराम व्यास का बेटा सुशील व्यास (21) रविवार शाम गांव से कुछ दूर घूमने गया था। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण सत्य प्रसाद नौटियाल ने बताया कि इस दौरान बंदरों के झुंड ने सुशील पर हमला कर दिया। उसने बचने के लिए गांव की तरफ दौड़ लगाई, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण खाई में जा गिरा। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर किसी तरह सुशील को निकाला और लहूलुहान हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम न तो अस्पताल पहुंची और न गांव ही। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। उन्होंने बंदरों से निजात दिलाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement