कालाढूंगी के कोटबाग क्षेत्र में नवम उत्तरायणी कौतिक में कार्यक्रमों की धूम

दीपक  अधिकारी

हल्द्वानी,कालाढूंगी

आरंभ पहल एक संस्था के तत्वाधान में आयोजित नवम उत्तरायणी कौतिक में रंगारंग कार्यक्रमों में लोक कलाकार एवं गायको ने जनता का दिल जीत लिया। लोक गायक राकेश पनेरु ने अपने गीतों के द्वारा लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अभिनेत्री श्वेता माहरा ने अपने बेहतरीन नृत्य से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया। यशपाल आर्य ने कार्यक्रम आयोजक राहुल पंत की सराहना करते हुए कहा कि इस तरीके के आयोजनों से क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखर कर सामने आने का अवसर मिलता है व अपनी लोक संस्कृति को सभी के सामने प्रस्तुत करने का एक अवसर मिलता है।

Advertisement