हल्द्वानी : (बड़ी खबर) 15 फरवरी तक गौलापार में नहीं होगी फिटनेस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

38वे राष्ट्रीय खेलों का समापन दिनाँक 14.02.2025 को इन्दिरा गाँधी अर्न्तराष्ट्रीय स्टेडियम हल्द्वानी में किया जाना है। राष्ट्रीय खेलों के समापन के दृष्टिगत दिनाँक 10.02.2025 से 15.02.2025 तक गौला रोखड़ स्थित परिवहन विभाग के स्वामित्वाधीन भूमि पर वाहनों का फिटनेस हेतु भौतिक निरीक्षण कार्य बाधित रहेगा। उक्त स्थान को गणमान्य व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग हेतु उपयोग में लाया जाना है।अतः समस्त वाहन स्वामियों से अनुरोध है कि दिनॉक 10.02.2025 से 15.02.2025 तक वाहनों की फिटनेस हल्द्वानी स्थित स्वचालित परीक्षण संस्थान में कराना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement