हल्द्वानी: पार्षद रोहित कुमार ने महापौर गजराज बिष्ट को सौंपा ज्ञापन, उठाई ये मांग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी नगर निगम में आज शपथ ग्रहण के बाद बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 27 के पार्षद रोहित कुमार ने नवनिर्वाचित महापौर गजराज बिष्ट को सफाई कर्मियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में पार्षद ने मांग की कि वर्षों से कार्यरत संविदा सफाई कर्मियों और चालकों को नियमित किया जाए तथा नगर निगम प्रशासन शासन स्तर पर इनके लिए ठोस पैरवी करे। इसके अलावा, लंबे समय से लंबित मृतक आश्रितों की नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।सफाई कर्मियों को 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा है, लेकिन उनके एक वर्ष के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। ज्ञापन में इस बकाया राशि को शीघ्र जारी करने की मांग की गई। साथ ही, ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मियों को संविदा आदि में नियुक्त करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। महापौर गजराज बिष्ट ने पार्षद रोहित कुमार के ज्ञापन को स्वीकार करते हुए समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement