माणा रेस्क्यू ऑपरेशन: आज तीन श्रमिकों के शव बरामद, अब तक सात की मौत

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

भारत-चीन सीमा से सटे चमोली जिले के माणा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बचाने का अभियान आज तीसरे दिन भी जारी है। अब तक तीन मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक मजदूर अभी भी लापता है।

मृतकों की पहचान

1 . अनिल कुमार (21 वर्ष) पुत्र ईश्वरी दत्त, ठाकुर नगर, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

2 . अशोक (28 वर्ष) पुत्र रामपाल, गंगहोल, बेनाऊ, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश।

3 . हरमेश (30 वर्ष) पुत्र ज्ञानचंद्र, कुठार, ऊना, हिमाचल प्रदेश।

लापता मजदूर

.  अरविंद (43 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार, गोकुल धाम, भगत निवास, न्यू कॉलोनी, क्लेमन टाउन, देहरादून।

बचाव दल ने इलाके में बर्फ हटाने और लापता लोगों की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ा हुआ है। प्रशासन का कहना है कि सभी फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा।

Advertisement