उत्तराखंड : यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत, 2 घायल

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, 8 की मौत, 2 घायल

टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जनपद में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना चंबा क्षेत्र के अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर हुई, जहां सवारियों से भरा एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी लोग हरिद्वार से अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए यह लोग हरिद्वार गए थे, हादसे में उसके बेटे की भी मौत हो गई है, जिससे घटना और अधिक दुखद हो गई है।घटना की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने दुर्घटनास्थल से 2 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *