हल्द्वानी की महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के खिलाफ देहरादून में मुकदमा हुआ दर्ज अपनी ही पार्टी की पदाधिकारी से बोले थे जाति सूचक शब्द

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कांग्रेस में ग्रह क्लेश निपटने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक तरफ अपनी ही पार्टी की पदाधिकारी के खिलाफ जाति सूचक शब्द कहने पर हल्द्वानी की महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी के खिलाफ शहर कोतवाली हल्द्वानी मे जीरो एफ आई आर मे 17/02/26 को कंप्लेंट दर्ज करने के बाद मुकदमा देहरादून स्थानांतरित किया गया है! महानगर अध्यक्ष के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट की धाराएं लगाई गई है जिसकी विवेचना सीईओ यातायात नगर देहरादून को सौंपी गई है,कांग्रेस की एक पदाधिकारी राधा आर्या ने बताया कि वह पार्टी में कई पदों पर रह चुकी है ओर हल्द्वानी नगर निगम की 2018-2023 तक के कार्यकाल मे पार्षद पद पर निर्वाचित भी हो चुकी है,16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी द्वारा देहरादून में राज भवन घेराव का कार्यक्रम था जिसमें प्रतिभाग करने वह अन्य महिला कार्यकर्ताओ के साथ उपस्थित थी,इसी दौरान मधु सांगुड़ी निवासी हीरानगर हल्द्वानी जो की महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष है उनके द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सार्वजनिक रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, महानगर अध्यक्ष ने उनके खिलाफ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया जहां एक तरफ कांग्रेस मजबूती की बात करती है तो वहीं कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करने वाले नेताओं ने इस सब मामले में चुप्पी साधी हुई है जिसका जीता जागता सबूत यह मुकदमा है अब देखने वाली बात यह होगी क्या इन सब के पीछे कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ नेता जागते हैं या इसी तरह का अंतरकलह के चलते कांग्रेस को आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में इस सब का परिणाम झेलना पड़ेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *