हल्द्वानी: नैनीताल में महिला पर्यटक से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार,एसएसपी ने किया पूरे मामले का खुलासा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

जनपद नैनीताल में महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म के प्रयास और लूट की गंभीर घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टैक्सी चालक को 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई डॉ. मंजुनाथ टी.सी. (एसएसपी नैनीताल) के निर्देशन में की गई पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को एक महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुँची। वहां से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी किराये पर ली रात्रि करीब 1:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक ने वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडांगर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। विरोध करने पर चालक ने महिला के साथ मारपीट की, दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके 6 मार्च की सुबह स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई और साक्ष्य एकत्र किए। पीड़िता की तहरीर पर तल्लीताल थाना में मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी सिटी) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मनोज सिंह नयाल (थानाध्यक्ष तल्लीताल) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, वाहन संख्या UK04TB 5500 (वैगनआर) और जीपीएस की मदद से जांच कर आरोपी को भवाली रोड स्थित पाइन्स क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक सिंह बोरा (39 वर्ष) पुत्र नंदन सिंह बोरा निवासी गुजरौड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल के रूप में हुई है। आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन Vivo Y100 बरामद कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने कहा कि घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि नैनीताल में पर्यटकों और महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement