दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
प्रांतीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल ने बताया कि भारत विकास परिषद एक गैर राजनीतिक समाज सेवी संगठन है जो भारतीय संस्कृति और संस्कारों की रक्षा व पूर्व स्थापना के लिए संकल्पित है। और इसी क्रम में भारत विकास परिषद नई दिल्ली द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूरे भारतवर्ष में 31 अगस्त 2026 को सभी स्कूलों के 6 से 12 तक के छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है। प्रांतीय संयोजक संस्कार भवानी शंकर नीरज ने बताया कि भारत को जानो केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति महापुरुषों और राष्ट्रीय चेतना से नई पीढ़ी को जोड़ने का एक राष्ट्रीय अभियान है। प्रतियोगिता के केवल दो चरण हैं। प्रथम चरण में अखिल भारतीय लिखित परीक्षा होगी और द्वितीय चरण में मौखिक प्रश्न मंच होगा जो क्रमशः शाखा स्तर, प्रांत स्तर, क्षेत्रीय स्तर और राष्ट्रीय स्तर में होगा। शाखा अध्यक्ष दीपक बख्शी ने बताया की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत 42 स्कूलों के 5600 से अधिक बच्चे 31 अगस्त को प्रतिभाग करेंगे।







