हल्द्वानी में National Games के लिए प्रशासन ने बनाया है ये प्लान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

28 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रीय खेलों का समापन 14 फरवरी को हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होना है जिसमें देश के गृहमंत्री अमित शाह सहित राज्य भर से 2000 से अधिक VIP मेहमान शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अवस्था ना हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पहले ही पास सिस्टम लागू किया है। बिना पास के कोई भी एंट्री नहीं कर सकता है। समापन समारोह में बॉलीवुड स्टार सुखविंदर सिंह और श्वेता महारा, गोविंद दिगारी शाहिद 600 से 800 कलाकार समापन को भव्य रूप देंगे। हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के ऑडिटोरियम में आज प्रेस वार्ता करते हुए प्रशासन ने बताया कि हर प्रकार के मेहमानों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जितने भी लोग आमंत्रण देकर बुलाए गए हैं उन सभी के लिए प्रशासन द्वारा रोड मैप और ट्रैफिक प्लान और पार्किंग प्लान बनाया गया है। इसके अलावा शटल सेवा के माध्यम से भी लोगों को लाया जाएगा। 14 फरवरी को 12:00 बजे से मेहमानों की एंट्री शुरू होगी और 2:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा जो की शाम 5:00 बजे तक चलेगा। सिटी मजिस्ट्रेट और आरटीओ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी को भी अव्यवस्था ना हो इसके लिए फूल प्रूफ प्लान बनाया गया है प्रशासन की आमंत्रित किए हुए जनता से अपील है कि वह प्रशासन के रोड मैप को फॉलो करके ही कार्यक्रम में पहुंचे जिससे कि किसी प्रकार की व्यवस्था न हो। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पास दिया गया है चाहे वह हाथ में बांधने वाला रिस्ट बंद हो या फिर एंट्री कार्ड या फिर वाहनों के पास। कार्यक्रम ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित हो इसके लिए केवल आमंत्रित लोगों को ही अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुलाया गया है। और बिना पास के प्रवेश वर्जित है। इसके अलावा समापन समारोह की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement