राष्ट्रीय खेलों के लिए प्रशासन ने शुरू की शटल सेवा, दर्शकों में उत्साह

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने एक नई पहल की है। अब हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से स्टेडियम तक आने-जाने के लिए शटल सेवा शुरू कर दी गई है।सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया कि दर्शकों की सुविधा के लिए यह शटल सेवा चलाई गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय खेलों का आनंद ले सकें। प्रति सवारी मात्र ₹20 में यह सेवा उपलब्ध होगी, जिससे दर्शकों को स्टेडियम तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि खेलों की सफलता में दर्शकों की अहम भूमिका होती है। जब दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे, तो वे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। प्रशासन का यह प्रयास राष्ट्रीय खेलों को सफल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।शटल सेवा की शुरुआत से स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों में खुशी है। अब वे आसानी से गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रीय खेलों का आनंद उठा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement