आखिर ऐसा क्या हुआ कि हरीश पनेरू ने ग्रामीणों के साथ PMGSY काठगोदाम में मिलकर क्यों किया प्रदर्शन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में भीमताल विधानसभा में सड़कों की खराब स्थिति और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु, जो काठगोदाम के PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) कार्यालय में धरना दे रहे थे उन्होंने भीमताल और ओखलकांडा क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि या तो उन्हें जेल भेज दिया जाए या सड़कों को ठीक किया जाए पनेरु ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर वे सामने आए तो उनके चेहरे पर कालिख पोत दी जाएगी उन्होंने कहा तीन साल से वह अधिकारियों के संज्ञान में बातों को डाल रहे हैं और अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं यह विरोध प्रदर्शन स्थानीय लोगों की बढ़ती नाराजगी को दर्शाता है, जो सड़कों की खराब हालत और भ्रष्टाचार के कारण परेशान हैं स्थानीय निवासियों का मानना है कि PMGSY और PWD (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारी सड़क निर्माण और मरम्मत के काम में लापरवाही बरत रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement