चेहल्लुम पर अखाड़ा शमशीर-ए-हैदरी का आयोजन, हैरतअंगेज़ अखाड़ों, करतबों ने बांधा समा, ताज़िया दारों, दंगल विजेताओं व लंगर कमेटियों का हुआ सम्मान

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में चेहल्लुम पर देर रात कस्बान मस्जिद के सामने, लाइन नंबर 14, आजाद नगर, हल्द्वानी में अखाड़ा शमशीर-ए-हैदरी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजरत इमाम हुसैन और कर्बला में शहीद हुए उनके 72 साथियों की शहादत को पूरी अकीदत के साथ याद किया गया इस अवसर पर अखाड़े के खिलाड़ियों ने पारंपरिक हैरतअंगेज़ अखाड़े पेश किए, और कर्बला के मंज़र को याद किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों में दंगल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों मोहम्मद शाकिब, फरमान सैफी, समीर, इमरान को बेस्ट प्राइज देकर सम्मानित किया गया इसके अलावा मोहर्रम-2026 के दौरान जुलूस में योगदान देने वाले ताजियेदारों, विभिन्न लंगर कमेटियों तथा अन्य सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही अखाड़ा शमशीर-ए-हैदरी के सभी सदस्यों और खलीफाओं का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता अखाड़े के उस्ताद अब्दुल समद उर्फ छोटे भाई ने की। इस दौरान अखाड़े के खलीफा साजिद हुसैन, हबीबुल, आफताब आलम, अतीक अंसारी, जावेद अख्तर ,राशिद सैफी तथा लंगर कमेटी के इमरान अंसारी मौजूद रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शाहनवाज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में पार्षद प्रतिनिधि इकराम अहमद, हाजी राशिद, डॉ. फैजयाब तथा पार्षद शाहजहां बेगम शामिल रहे इस अवसर पर मोहम्मद सलीम, जरगाम, अब्दुल कदीर, दिलदार, सरताज आलम, तस्लीम अंसारी, सुहैल, अदनान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में उत्साह, अनुशासन और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement
Advertisement