दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में सोमवार को मौसम के तेवर तीखे रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।विशेष रूप से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा, जहां मौसम बदला-बदला रहेगा।आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री कम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की गई है।





