9 वर्षीय बालिका से दरिंदगी का प्रयास, बालिका के शोर मचाने पर भागा हैवान

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नगर के राजपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यहां बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वह अपनी बूढ़ी मां और तीन छोटे बच्चों के साथ रहता है, उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर वह अपनी मां और बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। तहरीर के अनुसार पीड़ित की सबसे बड़ी 9 वर्षीय बेटी सोमवार शाम लगभग 5 बजे घर पर थी, तभी स्थानीय निवासी 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकत करनी चाही। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। बाद में बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ भी छेड़- छाड़ की। बताया कि 12अप्रैल की रात लगभग 9 बजे भी आरोपी ने बच्ची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम देना चाहा था। बच्ची ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व भी आरोपी द्वारा उसके साथ शर्मनाक हरकत की थी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। बालिका के पिता ने पुलिस से आरोपी को कठोर से कठोर दंड दिया जाने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *