हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए आए आर्मी मेजर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हरिद्वार। हरियाणा के पलवल निवासी आर्मी के मेजर रोहताश गंगा स्नान के लिए अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार आए थे, लेकिन रात के समय वे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। इस घटना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।पुलिस के अनुसार, मेजर रोहताश और उनके दोस्त हरिद्वार में गंगा स्नान करने पहुंचे थे। रात में अचानक मेजर के लापता होने पर उनके दोस्तों ने खुद खोजबीन की, लेकिन जब कोई परिणाम नहीं निकला तो उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में मेजर को अकेले एक कमरे की ओर जाते हुए देखा गया, लेकिन उसके बाद उनकी लोकेशन का कोई पता नहीं चल पाया। नगरकोट चौकी प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मेजर की तलाश जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।मेजर की तलाश के लिए पुलिस ने अपनी टीमें मौके पर तैनात कर दी हैं और हर संभावित दिशा में छानबीन की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement