सुबह -सुबह चंपावत में बड़ा हादसा, बोलेरो गहरी खाई में गिरी, 5 की मौत, 5 गंभीररूप से घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में रविवार तड़के दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। पाटी से गंगोलीहाट लौट रही बारातियों से भरी बोलेरो जीप सिंगदा के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।हादसा सुबह लगभग 3 बजे हुआ। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।सभी घायलों को लोहाघाट स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement