प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 1 हेक्टेयर भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुद्रपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर का सख्त अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम लमरा में प्रशासनिक टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 1 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के आदेश पर उप जिलाधिकारी रुद्रपुर और उप नगर आयुक्त रुद्रपुर के निर्देशन में की गई। अभियान में राजस्व विभाग, नगर निगम रुद्रपुर, पुलिस विभाग और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।टीम ने ग्राम लमरा के खसरा संख्या 123 में किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाकर भूमि का कब्जा राजस्व विभाग को सौंप दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से कब्जाई गई सरकारी भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जिले में जहां-जहां सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पाए जाएंगे, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement