हल्द्वानी में आरटीओ की बड़ी कारवाही, रात में हैड लाइट बंद कर यमराज बन दौड़ रहे 17 ई रिक्शा सीज

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नियम विरुद्ध संचालन करने के अभियोग में 17 ई रिक्शा वाहन सीज।डा गुरदेव सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी

हल्द्वानी के निर्देश पर परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा आयुक्त कुमाऊं मंडल महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में रात्रि चेकिंग की गई । यह चैकिंग अभियान ई रिक्शा वाहनों के विरुद्ध संचालित किया गया जो कि लाइट ऑफ करके वाहन संचालित करते हैं जिसे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है । इस संबंध में इंटरसेप्टर प्रभारी पवन कुमार और परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान हल्द्वानी नैनीताल और हल्द्वानी कालाढूंगी रोड पर चलाया गया । इस चेकिंग अभियान में सहायक उप निरीक्षक आरसी पवार एवं श्री गिरीश कांडपाल के साथ-साथ परिवहन पर्यवेक्षक चंदन सप्याल, अरविंद कुमार, रोहित, विनय कुमार, सुनील आदि सम्मिलित रहे। चेकिंग अभियान में ई रिक्शा वाहनों की हेडलाइट, रिफ्लेक्टर व प्रपत्रों को चेक किया गया। 25 वाहनों के चालान किए गए। लाइट बंद कर वाहन संचालित करने के अभियोग में 17 ई रिक्शा को सीज किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement