विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: उपखंड शिक्षा अधिकारी एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। देहरादून के डोइवाला में उपखंड शिक्षा अधिकारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी अधिकारी को नेपाली फार्म के पास घूस लेते दबोचा है, जिसके बाद उसे रायवाला कोतवाली ले जाया गया है उपखंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने ऋषिकेश क्षेत्र के एक स्कूल को ए ग्रेड देने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को रिश्वत मांगे जाने की सूचना दी थी। सूचना पर विजिलेंस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बुना।ट्रैप के अनुसार अधिकारी नेपाली फार्म में अपनी निजी गाड़ी से रिश्वत लेने पहुंचा। जहां विजिलेंस की टीम ने नोट लेते ही गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद आरोपी को रायवाला कोतवाली ले जाकर की गहन पूछताछ की जा रही है मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को सूचना दी थी कि उनके स्कूल ‘गंगा वैली जूनियर हाईस्कूल, ऋषिकेश’ में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत पढ़ रहे छात्रों की प्रतिपूर्ति के बिल पास होने थे इन बिलों के भुगतान के एवज में प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट ने एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी।बुधवार को सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही अभियुक्त धनवीर सिंह बिष्ट और उनके साथ मौजूद अभियुक्ता पुष्पांजलि (मालिक, उत्तरांचल मॉडर्न स्कूल, ऋषिकेश) ने नेपाली फार्म के पास शिकायतकर्ता से रिश्वत की धनराशि ग्रहण की, विजिलेंस की टीम ने उन्हें दबोच लिया कानूनी कार्रवाई शुरू सतर्कता सेक्टर देहरादून में अभियुक्तों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मुकदमा (म.अ.सं.-7/2026) पंजीकृत कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम अब अभियुक्तों के आवास और अन्य ठिकानों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *