हल्द्वानी में देर रात पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान,11 बजे के बाद सड़कों पर सख्ती, ड्रिंक एंड ड्राइव पर शिकंजा, संदिग्धों से पूछताज

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में पुलिस का सख्त रुख देखने को मिल रहा है।रात 11 बजे के बाद शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने बड़ा चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।इस अभियान के तहत खासतौर पर ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों पर नजर रखी जा रही है, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है।पुलिस टीम वाहन चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ उनकी पहचान भी सत्यापित कर रही है इसके अलावा, जिन लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।अभियान का मकसद शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर लगाम लगाना है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि हल्द्वानी में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *