(बड़ी खबर) जिला पंचायत चुनाव बबाल मामला हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग को लगाई फटकार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल में जिला पंचायत निर्वाचन 2025 के दौरान हुई हिंसा पर उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई।

राज्य निर्वाचन आयोग के वकील दे रहे है सफाई। 10 जिला पंचायत सदस्य को सुरक्षा दी गई और उन्हें पुलिस सुरक्षा में मतदान करने लाया गया। जिला निर्वाचन आयोग

अन्य 5 सदस्यों के बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया राज्य निर्वाचन आयोग।

आब्जर्वर को अदालत में हलफनामा देने को कहा।

कोर्ट के सामने संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया राज्य निर्वाचन आयोग।।

कोर्ट ने पूछा क्यों ना इस प्रक्रिया को कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना माना जाए।

कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से पूछा कि उनके द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आब्जर्वर के विरुद्ध क्या कार्यवाही अमल में लाई गई, जिला निर्वाचन अधिकारी को क्या कोई सदस्य जिला छोड़ने से पहले बता कर गया था?

कोर्ट ने मजाकिया लिहाज में कहा सर्टिफिकेट उनके पास और सदस्य आपके पास थे, कोर्ट ने आपराधिक मामलों में संरक्षण को निंदनीय बताया।

राज्य निर्वाचन आयोग के वकील को अगले दो दिन में हलफनामा प्रस्तुत करने के लिया कहा।।

अगली सुनवाई सोमवार 01 सितंबर को होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement