रैपिडो ऐप पर अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी आरटीओ ने की सीज, ऐप को भेजा जाएगा नोटिस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऐप को राज्य परिवहन प्राधिकरण, देहरादून से एग्रीगेटर लाइसेंस मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस क्रम में आरटीओ प्रशासन ने रैपिडो ऐप पर अवैध रूप से चल रही एक स्कूटी टैक्सी को बुक करवा कर कार्यालय में सीज कर दिया। आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने स्वयं रैपिडो ऐप के माध्यम से एक बाइक टैक्सी बुक की, जिसके बाद एक युवक स्कूटी लेकर पहुंचा। जांच में पाया गया कि यह प्राइवेट स्कूटी थी, जबकि कमर्शियल वाहन होना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्कूटी को तुरंत सीज कर दिया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement