रामनगर: ढेला रेंज में बाघिन का शव मिला, हाथियों के हमले की आशंका

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में रविवार सुबह वन कर्मियों को एक बाघिन का शव बरामद हुआ। शव पर गहरे चोट के निशान थे और सिर से खून बहा हुआ था। मौके पर हाथियों के झुंड के पैरों के निशान भी देखे गए, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बाघिन की मौत हाथियों के हमले से हुई होगी।कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल वन विभाग की टीम मौके पर जांच में जुटी है।गौरतलब है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बाघ और हाथी दोनों की अच्छी खासी संख्या है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, अक्सर जंगल में इन जानवरों के बीच संघर्ष की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, इस मामले में विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement