दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हरिद्वार/खानपुर: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।
मामला हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड से जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है।
अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद सतर्कता टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
कृषि सब्सिडी की फाइल के बदले मांगी थी रिश्वत
शिकायत के अनुसार, कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सरकारी सब्सिडी से संबंधित फाइल को आगे बढ़ाने के लिए आरोपी अधिकारी द्वारा ₹10 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता अधिष्ठान को दी, जिसके बाद पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
अब जल्द ही कृषि यंत्रों के घोटाले में जिला नैनीताल बागेश्वर और चंपावत के कथित अधिकारियों के मामले में जल्द ही होगा खुलासा 2020 से 2026 तक के मामलों में किन-किन अधिकारियों की संघलगता लिप्त है जल्द ही होगा इन सब का भी खुलासा
सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई







