दीपक अधिकारी

हल्द्वानी
नई दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों एवं उपराज्यपालों में व्यापक फेरबदल को मंजूरी दी। इस बदलाव के तहत कुछ राज्यपालों का स्थानांतरण किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं इस क्रम में बिहार के राज्यपाल Arif Mohammad Khan के स्थान पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल Syed Ata Hasnain को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है वहीं अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत Taranjit Singh Sandhu को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है। दिल्ली के मौजूदा उपराज्यपाल Vinai Kumar Saxena को अब केंद्र शासित प्रदेश Ladakh की जिम्मेदारी सौंपी गई है लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल Kavinder Gupta का इस्तीफा स्वीकार करते हुए उन्हें अब Himachal Pradesh का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है इसी क्रम में लगभग साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद C. V. Ananda Bose ने West Bengal के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह वर्तमान तमिलनाडु के राज्यपाल R. N. Ravi को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।





