रामनगर : कॉर्बेट सिटी में धामी सरकार का चला बुलडोजर,तीन अवैध मजारें ध्वस्त

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कॉर्बेट सिटी रामनगर में तीन और अवैध मजारें ध्वस्त की गईं!

बगीचे लेने वालों ने बना दी थी अवैध संरचनाएं

चित्र घटना स्थल

कॉर्बेट सिटी रामनगर : धामी सरकार के बुल्डोजर ने आज रामनगर ग्रामीण में बनी तीन अवैध मजारों को ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि उक्त संरचनाएं यहां लोगों के खेतों बगीचों में काम करने वाले लोगों ने अवैध रूप से बनाई थी

एसडीएम प्रमोद कुमार के मुताबिक रामनगर ग्रामीण क्षेत्र में लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया, चोरपानी ग्राम में बनी अवैध संरचनाओं को प्रशासन के बुल्डोजर ने साफ कर दिया । अवैध रूप से बनी इन संरचनाओं को लेकर प्रशासन द्वारा नोटिस दिया गया था जिसके बाद उक्त भूमि के स्वामियों द्वारा लिखित रूप से इन्हें हटाने के लिए प्रशासन के सम्मुख प्रतिवेदन दिया गया था एसडीएम ने बताया कि ग्राम लूटाबढ़, शिवलापुर रियुनिया, चोरपानी क्षेत्र में नाप भूमि पर स्थित 3अवैध धार्मिक संरचनाओं को प्रशासन द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस के सहयोग से हटा दिया गया है इस प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान तहसीलदार रामनगर, चौकी इंचार्ज पीरुमदारा, रा. नि./रा उ नि चोपडा /कानिया/सावलदे/मालधनचोड़ एवं अन्य राजस्व, पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार अब तक ऐसी 552 अवैध रूप से बनी मजारों को हटा चुका है सीएम पुष्कर सिंह धामी लगातार ये कहते आए है कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध कब्जे करने के उद्देश्य से बनाई गई मजारों और अन्य धार्मिक संरचनाओं को लोग स्वयं हटा ले अन्यथा सरकार का बुलडोजर उन्हें हटाने पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा हरि नीली चादर डाल कर सरकारी या निजी भूमि कब्जाने का खेल यहां नहीं चलेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement