बाज़ार क्षेत्र में चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में बढ़ते अतिक्रमण और हाल ही में व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, स्टॉल और दुकानों के आगे रखे सामान को हटाया गया। कार्रवाई के तहत करीब दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया, जबकि कई व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस की टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया और सार्वजनिक स्थानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि फुटपाथ और सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement