देहरादून में फिर चली गोलियां…जिम से निकलते ही युवक की हत्या, लोगों में दहशत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून: राजधानी दून में अपराध की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते ही एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक रोज की तरह जिम से बाहर निकला ही था कि हमलावरों ने करीब से सिर पर गोली दाग दी। गोली की आवाज से आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। हमलावर वारदात के बाद फरार बताए जा रहे हैं।

तीन दिन में दूसरी सनसनीखेज वारदात

गौरतलब है कि 11 फरवरी को भी राजधानी में दिनदहाड़े गोलीकांड हुआ था। तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से राजधानी की कानून-व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है। बेखौफ बदमाशों द्वारा सरेआम वारदात को अंजाम देना पुलिस के लिए खुली चुनौती माना जा रहा है।

पुलिस पर बढ़ा दबाव

दोनों घटनाओं के बाद शहर में दहशत का माहौल है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।राजधानी में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन सनसनीखेज हत्याकांडों का खुलासा कब तक कर पाती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement