दमुवाढूंगा: अभिलेख संक्रियाओं के संबंध में मुआयना किया गया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी 16 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत, सर्वेक्षण विभाग द्वारा दमुवाढूंगा स्थित जवाहर ज्योति क्षेत्र का मौका मुआयना किया गया। यह कार्य अभिलेख संक्रियाओं के संदर्भ में किया गया, जिसका उद्देश्य क्षेत्र के विकास और भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करना है मुआयने में सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की एक टीम भी शामिल रही इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेश जोशी, निवर्तमान पार्षद देवी दयाल उपाध्याय, हृदयेश कुमार, विजय कुमार पप्पू, अरुण कुमार, पन राम, रोषपाल, शिव गणेश, नरेश कुमार, बसंत कुमार, अनिल कुमार और विशाल आर्य समेत अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।उपस्थित सभी लोगों ने मुआयने के दौरान अपनी चिंताओं और सुझावों को साझा किया। यह निरीक्षण न केवल स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को समझने का एक अवसर था, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक योजनाओं के आकार लेने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम था।इस मुआयने के माध्यम से सरकार का उद्देश्य क्षेत्र की प्रगति को सुनिश्चित करना और प्रभावी नीतियों के तहत विकास योजनाओं को लागू करना है। उपस्थित सभी नागरिकों ने इस पहल के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और सकारात्मक परिणामों की अपेक्षा जताई।सरकारी अधिकारियों ने मुआयने के दौरान यह आश्वासन दिया कि सभी रिपोर्टों का गंभीरता से मूल्यांकन किया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी, जिससे क्षेत्रवासी लाभान्वित हो सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement