देहरादून :(बड़ी खबर) देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड में बारिश का कहर! देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जनपदों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं देहरादून, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली गिरने और तीव्र वर्षा के चलते स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, राज्य के अन्य जनपदों – जैसे टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर – में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। नदी-नालों के किनारे बसे गांवों में विशेष सावधानी बरतने और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement