ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों पर संपत्ति कर लगाने के निर्णय का व्यापारी विरोध, जल्द कार्रवाई की मांग,

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी एसोसिएशन ने नगर निगम हल्द्वानी द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की दुकानों पर संपत्ति कर लगाने के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सब्सवाल ने बताया कि कोरोना काल और खनन कार्यों के बंद होने से पहले से गंभीर आर्थिक संकट झेल रहे व्यापारियों पर यह कर और आर्थिक बोझ बढ़ाएगा व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि यह निर्णय तुरंत वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि तब तक कर लगाने का निर्णय व्यावहारिक नहीं है जब तक व्यापार की स्थिति पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाती। यदि नगर निगम ने इस पर पुनर्विचार नहीं किया तो बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है एसोसिएशन के महामंत्री खीमानंद शर्मा ने चेतावनी दी कि व्यापारियों की सहमति के बिना जबरन कर थोपना अस्वीकार्य है। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें पहले ही रजिस्ट्री के अनुसार एनओसी शुल्क देना पड़ता है, और नया कर इससे दोगुना आर्थिक बोझ होगा।प्रदर्शन और बैठक में व्यापारिक समुदाय के साथ-साथ कई नगर निगम और सामाजिक नेता भी शामिल थे। व्यापारियों ने नगर निगम से अपील की है कि वे उनके हितों को समझें और इस आर्थिक दबाव को तुरंत समाप्त करें ताकि व्यापार फिर से फल-फूल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement