तोड़फोड़ स्थाई समाधान नहीं-ललित 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा की हल्द्वानी में आयी नोटिसों की बाढ़ और आशियाना टूटने के डर से सारा हल्द्वानी खौफजदा है।

उन्होंने कहा की सरकार के चहेते ठेकेदार एक साल से कछुआ गति से काम कर रहे है अगर अधिकारी महीनो से उधड़ी सड़के, सड़को में भरे पानी व गड्डो पर अधिकारी ध्यान देते तो हल्द्वानी यूँ बीमारी का अड्डा ना बनता।

कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा की हर वर्ष बरसात में आरम्भ में सरकार जागती है और नालो के नाम पर तोड़ फोड़ होती है और हर वर्ष करोड़ो रूपया इनकी नालो की साफ़ सफाई में आता है, परन्तु फिर भी नालो से नुकसान यथावत रहता है ऐसे में रोज रोज की इस समस्या का स्थाई हल सिर्फ नालो का पुनर्निर्वाण और दिशापरिवर्तन ही है। क्योकि हल्द्वानी पहाड़ की तलहटी में बसा है जहाँ बरसात में पानी आना और सड़को नालो में भरना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोप लगाया की अधिकारी जनता और जनप्रतिनिधियों पर हावी है और सत्ताधारी दल के नेताओ की भी नहीं सुन रहे है जिससे आधा हल्द्वानी भय के साये में है l

Advertisement
Advertisement
Advertisement