जाम में फंसे DM, सुरक्षाकर्मी ने उतरकर बनाया रास्ता, देखे Video

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था का नज़ारा बुधवार को उस समय देखने को मिला जब स्वयं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का काफिला जाम में फंस गया। कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय तिराहे पर लगे जाम ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। शाम के समय अचानक बढ़े यातायात दबाव और अव्यवस्थित वाहनों के कारण तिराहे पर जाम लग गया। इसी दौरान जिलाधिकारी का वाहन भी जाम की चपेट में आ गया। स्थिति ऐसी बन गई कि उनके सुरक्षाकर्मी को वाहन से उतरकर रास्ता साफ कराना पड़ा, तब कहीं जाकर काफिला आगे बढ़ सका। गौरतलब है कि कालाढूंगी रोड, मुखानी चौराहा और आसपास के क्षेत्रों में पिछले काफी समय से यातायात दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement