अवैध खनन पर डीएम का एक्शन मोड, सीज क्रेशर से चोरी पकड़ी गई

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

राजस्व हानि पहुंचाने वालों को नहीं मिलेगी बख्शीश, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हुई आधी रात की छापेमारी

हरिद्वार। जनपद में अवैध खनन को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक बार फिर स्पष्ट संदेश दे दिया है कि सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हाल ही में जिलाधिकारी को विभिन्न माध्यमों से अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिस पर उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी काजिम रजा को छापेमारी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के आदेश पर गठित टीम ने 23 जुलाई की रात लगभग 2:15 बजे ग्राम सहदेवपुर हरदेवपुर उर्फ रानीमाजरा में स्थित श्री शिव शक्ति स्टोन क्रेशर पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त क्रेशर को पहले ही 10 जुलाई 2025 को सीज किया जा चुका है, फिर भी सील तोड़कर अवैध रूप से उपखनिज निकाला जा रहा था। मौके पर क्रेशर के मुख्य द्वार को दोबारा सील कर दिया गया और फेरूपुर चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिला प्रशासन ने इसे गंभीर आर्थिक अपराध मानते हुए सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। जिला खान अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध खनन और भंडारण के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं बरती जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement