हल्द्वानी : कमिश्नर दीपक रावत की सख्ती का दिखा असर,प्राधिकरण ने ठंडी सड़क नहर कवरिंग पर लगाई रेलिंग

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी : विगत दिनों ठंडी सड़क पर नहर पर रेलिंग ना होने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने इस घटना को गम्भीरता से लेते हुये शीघ्र रेलिंग लगाने के निर्देश प्राधिकरण को दिये। जिस क्रम में आयुक्त श्री रावत ने सचिव विकास प्राधिकरण को शीघ्र रेलिंग लगाने के निर्देश दिये जिसके क्रम में गुरूवार को ठंडी सडक पर घटना वाले स्थान पर रेलिंग लगा दी गई है। सचिव विकास प्राधिकरण ने बताया कि नहर में रेलिंग हेतु टेंडर एवं डीपीआर बन चुकी है लेकिन डीपीआर में आवश्यक संशोधन एवं आचार संहिता लागू होने से टेंडर प्रक्रिया नही हो पाई थी। उन्होने बताया आचार संहिता समाप्त होने के पश्चात रेलिंग हेतु टेंडर प्रक्रिया कर दी जायेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement