रुद्रपुर में फर्जी सीएससी सेंटर का भंडाफोड़, बनाए जा रहे थे नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज, एक गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

रुद्रपुर में फर्जी सीएससी सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है यह सेंटर एक साल से ट्रांसिट कैंप क्षेत्र में चलाया जा रहा था, जहां पर बाहरी लोगों के फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाए जा रहे थे।छापेमारी के दौरान पाया गया कि दुकान की आड़ में अवैध रूप से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अंकतालिकाएं तैयार की जा रही थीं। मौके से चेतन कुमार (21 वर्ष) पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम एन्चौरा थाना पटवाई, जिला रामपुर (उ0प्र0), हाल निवासी गड्ढा कॉलोनी शिमलाबहादुर, थाना ट्रांजिट कैम्प, ऊधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।

PIXELLAB एप से तैयार करता था फर्जी दस्तावेज

पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन के माध्यम से ग्राहकों की फोटो, नाम व पता एडिट कर फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र तैयार करता था, और इस काम के बदले ग्राहकों से मनमानी रकम वसूली जाती थी। इन दस्तावेजों का उपयोग सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने के लिए किया जाता था।दुकान और मोबाइल की जांच में बड़ी संख्या में फर्जी दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां मिलीं। कंप्यूटर स्क्रीन पर भी कूटरचित मार्कशीट की प्रतियां प्रदर्शित हो रही थीं। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में एफआईआर संख्या 58/2026 धारा 318(2)/336(3)/338/340(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने 1 प्रिंटर,1 मॉनिटर/डेस्कटॉप, 1 सीपीयू, 1 कीबोर्ड, 1 माउस, 1 बायोमैट्रिक स्कैनर,40 फर्जी आधार कार्ड, 53 फर्जी पैन कार्ड, कूटरचित अंकतालिकाएं, फोटोशीट पेपर, 1 मोबाइल फोन (POCO कंपनी) बरामद हुआ है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement