यूपी में ठगी कर रहा था उत्तराखंड का फर्जी इंटेलिजेंस अफसर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बरेली। एसओजी और प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी इंटेलिजेंस अफसर को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। वह लोगों को फर्जी नियुक्ति पत्र और सिफारिशी लेटर देकर ठगी करता था। उसके कब्जे से मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स और एनसीबी के फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया रविवार को सूचना मिली कि प्रेमनगर में विजय मैसी नाम का व्यक्ति खुद को इंटेलिजेंस अफसर बताकर ठगी कर रहा है। पुलिस ने उसके स्थान पर दबिश दी गई तो वहां कोवर्ट इंटेलिजेंस नेटवर्क का बोर्ड लगा मिला और विजय मैसी सूट-बूट पहनकर वहां बैठा था। विजय मूलरूप से ग्राम बमनपुरी थाना बनबसा का निवासी है और इज्जतनगर के आशुतोष सिटी में रहकर ठगी का धंधा चला रहा था मौके से पुलिस ने मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स और एनसीबी लिखे तमाम दस्तावेज जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया और रिपोर्ट दर्ज कर सोमवार को जेल भेज दिया। उसकी लग्जरी कार सीज कर दी है मौके से पुलिस को दो लिफाफे मिले जिनमें कृष्णा गुप्ता, सुनीता यादव, विजय मैसी व भूपेंद्र के मिनिस्ट्री ऑफ कारपोरेट अफेयर्स और एनसीबी के नियुक्ति पत्र मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement