हल्द्वानी: जमरानी बांध परियोजना क्षेत्र में जंगल में लगी आग, CM धामी के निरीक्षण के दौरान मचा हड़कंप

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में जमरानी बांध परियोजना के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लग गई। यह घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जमरानी बांध परियोजना के स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता को संबोधित कर रहे थे। जंगल में आग की लपटें दिखाई देने के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद प्रशासन, सिंचाई विभाग, वन विभाग सहित अन्य सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया गया। अधिकारियों ने आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक संसाधनों के साथ अभियान शुरू कर दिया।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फॉरेस्ट फायर को लेकर कहा कि सरकार जंगलों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि पहाड़ के लिए वनाग्नि चुनौती जरूर है, साथ ही संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *