राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख स्काउट्स के द्वारा श्री मां नंदा- सुनंदा महोत्सव 2024 नैनीताल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख स्काउट्स के द्वारा श्री मां नंदा- सुनंदा महोत्सव 2024 नैनीताल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं स्काउट्स मास्टर गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि,विद्यालय के स्काउट्स पंकज कुमार और दीपांकर ने नंदा सुनंदा पर्व के अवसर पर अपनी सेवाएं प्रदान की जा रहीं हैं ।इस अवसर पर उनके द्वारा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध करते हुए प्रवेश करने एवं मंदिर समिति के साथ सहयोग करने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है ।सायंकालीन पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं को मुख्य मंदिर परिसर में पूजा पाठ एवं प्रसाद वितरण में सहयोग किया गया जा रहा है। गौरी शंकर काण्डपाल ने बताया कि, स्काउट के बच्चों के द्वारा राज्यपाल पुरस्कार जांच शिविर में प्राप्त किए गए कौशल को समाज सेवा के रूप में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गुनियालेख के स्काउट्स के द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *