हल्द्वानी में कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन, प्रभारी कुमारी शैलजा का भव्य स्वागत

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आगमन हुआ। कुमाऊं क्षेत्र के विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ प्रदेश प्रभारी का जोरदार स्वागत किया।स्वराज आश्रम परिसर कार्यकर्ताओं के जोश और नारेबाजी से गूंज उठा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत सहित कुमाऊं मंडल के कई विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है और जनता का विश्वास फिर से पार्टी के पक्ष में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है वहीं प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कुमाऊं में कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखने की अपील की हल्द्वानी में हुए इस कार्यक्रम को कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है, जहां पार्टी ने एक बार फिर अपनी संगठनात्मक ताकत का संदेश देने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *