जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून। उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।राष्ट्रपति मुर्मु के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों ने स्वागत समारोह की तैयारियों का पूर्व से ही जायजा लिया था। राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस से ठीक पहले विशेष महत्व रखता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement