उत्तराखंड : यहां गुलदार ने एक और ग्रामीण मार डाला

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

ग्रामीण को गुलदार ने मारा धड़ से दूर पड़ा मिला सिर

सतपुली : सिरौली गांव से 400 मीटर पहले हमला

सतपुली/कोटद्वार। एकेश्वर की मवालस्यूं पट्टी क्षेत्र में किखूं बाजार से सिरौली गांव लौटते समय एक ग्रामीण को गुलदार ने मार डाला। क्षत-विक्षत शव का घटनास्थल पर ही पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।राजस्व उप निरीक्षक अभिषेक कंडवाल के अनुसार सिरौली निवासी पूरण सिंह (55) सोमवार शाम करीब छह बजे किखूं बाजार से पैदल मुंडियाप के सिरौली गांव लौट रहे थे। गांव से करीब 400 मीटर पहले गुलदार ने पूरण सिंह पर हमला कर दिया। गुलदार उन्हें घसीटकर 250 मीटर दूर पीपली गांव के पंदेरे के पास ले गया। पूरण के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को रास्ते में खून, घसीटने के निशान और मृतक की टॉर्च दिखी। तलाश की गई तो पीपली गांव के पंदेरे के निकट पूरण सिंह का धड़ मिला, जबकि सिर करीब 15 मीटर के फासले पर था।सूचना पर एसडीएम चौबट्टाखाल श्रेष्ठ गुनसोला और रेंजर दमदेवल राजेंद्र नेगी टीम समेत मौके पर पहुंचे। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर घटनास्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने गुलदार को खत्म करने के लिए शिकारी की तैनाती की मांग की। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। वहीं, डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध की ओर से गांव में शूटर की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement