हल्द्वानी: अमृतपुर-जमरानी रोड 8 अप्रैल से एक महीने के लिए बंद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी- अमृतपुर जमरानी मोटर मार्ग आज 8 अप्रैल से एक महीने के बंद रहेगा। जमरानी बांध परियोजना के तहत अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का पातन व अन्य सुरक्षात्मक कार्य किए जाने हैं। इसके लिए मार्ग 8 अप्रैल से 7 मई तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा जानकारी देते हुए एडीएम पीआर चौहान ने बताया कि परियोजना प्रबंधक ने अमृतपुर-जमरानी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण, रॉक बोल्टिंग, शॉटक्रीट के माध्यम से सुरक्षात्मक कार्य करवाए जाने के लिए मोटर मार्ग पर डंपरों के आवागमन को पूर्ण रूप से बंद किए जाने का आग्रह किया था।एडीएम ने बताया कि इस मोटर मार्ग को बंद किए जाने से पूर्व कार्यदायी संस्था उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक को ग्रामीणों के वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करना होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement