हल्द्वानी : डीएम ललित मोहन रयाल ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक,समय सीमा के अंदर कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

डीएम ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय, हल्द्वानी में जल जीवन मिशन की भौतिक प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विकासखण्डवार जल जीवन मिशन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। जल जीवन मिशन के नोडल अधीक्षण अभियंता विशाल सक्सेना ने अवगत कराया कि जनपद नैनीताल में जल जीवन मिशन के तहत रुपए 1128.12 करोड़ की धनराशि से 518 योजनाओं के माध्यम से जनपद नैनीताल के सभी विकासखंडों में 113788 संयोजन दिए जाने थे जिनमें से 1067 संयोजन अभी तक दे दिए गए हैं और 7723 संयोजन शेष हैं। इसके अतिरिक्त 518 में से 158 योजनाएं लंबित है जिन पर कार्य चल रहा है जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए की वर्तमान में संचालित सभी योजनाओं में कार्य समय पर पूर्ण हो इस हेतु प्रत्येक कार्य की समय सीमा निर्धारित हो। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के तहत जो पाइपलाइन सड़क काटकर/तोड़कर डाली गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है, दो सप्ताह के भीतर उसे ठीक करें।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी अधिशासी अभियंता अपनी अपनी योजनाओं की कार्य सूची अपर जिलाधिकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कार्यों का समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें। जिन योजनाओं में कार्य पूर्ण नही हो रहे हैं, उन योजनाओं पर समय पर कार्य हो इस हेतु तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सहित जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग व विद्युत विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement